{"_id":"6ac944c0921f067ac3064f4f","slug":"demand-for-robust-arrangements-at-the-kapalmochan-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164312-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में पुख्ता प्रबंध करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में पुख्ता प्रबंध करने की मांग
Sat, 10 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा करती सिख संगत। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री कपालमोचन में लगने वाले मेले की तैयारियों के बारे में श्री गुरुद्वारा पहली व दसवीं पातशाही में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की सिख संगत और सेवादारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट के हलका सदस्य बलदेव सिंह कायमपुरी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध करने पर जोर दिया।
कायमपुरी ने कहा कि कपालमोचन मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूरजकुंड सरोवर और गुरुद्वारों के पवित्र सरोवरों में स्नान कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में मेले के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में मेला प्रशासन से मांग की गई कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मेले के नजदीक पार्किंग स्थल बनाए जाएं और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर रविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, बलजीत सिंह, हरपाल सिंह बैंस, जसप्रीत सिंह, गुरजिंद्र सिंह, जोरा सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाजवंत सिंह, करनैल सिंह, धर्म सिंह मौजूद रहे।