{"_id":"6aee281c39ded834b001625c","slug":"demand-for-installation-of-a-red-light-to-prevent-accidents-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165788-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हादसे रोकने के लिए रेड लाइट लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हादसे रोकने के लिए रेड लाइट लगाने की मांग
Sat, 07 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे शहरवासी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के बूड़िया चौक और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों के विरोध में शुक्रवार को जागरूक लोगों ने आवाज उठाई। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर चौक पर रेड लाइट लगाने और भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की।
ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में सरस्वती स्कूल के सामने दो बच्चों और महाराजा ढाबे के सामने एक व्यक्ति की मौत की घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों को चिंतित कर दिया है। ज्ञापन में मांग की गई कि बूड़िया चौक पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाए। जब तक रेड लाइट की व्यवस्था नहीं होती, तब तक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।
नागरिकों ने सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक स्कूलों, रिहायशी कॉलोनियों और आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा चौक पर लगे नुकीले और खतरनाक अवरोधकों की जांच कर उन्हें हटाने, स्कूलों के आसपास स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी ज्ञापन में कही गई। राहुल भान और एडवोकेट शकुंतला ने स्कूलों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया। इस दौरान सुमित पाल सिंह, चिराग सिंघल, पुष्पेंद्र पंचाल, हिमांशु मदान, पारस, मामराज ढींगरा, गौरव गोयल, हरि नारायण शर्मा, दिलीप दादवा, अनुराग सिंघल और रामतीर्थ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।