फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for affidavit in favor of diploma holders

Yamuna Nagar News: डिप्लोमा होल्डर्स के पक्ष में हलफनामा देने की मांग

Sun, 23 Jun 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for affidavit in favor of diploma holders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नियुक्ति की मांग को लेकर आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के बाद अब उन्हें अपने रोजगार की आस बंधी है। डिप्लोमा होल्डर्स ने मुख्यमंत्री से सरकार की ओर से उनके पक्ष में हलफनामा देने की मांग की।
वहीं डिप्लोमा होल्डर्स इससे पहले शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा से मिले। वहीं इस विषय को लेकर कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में बैठक भी की। आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स के मामले की अगली तिथि पांच अगस्त है। डिप्लोमा होल्डर्स की मांग है कि इस तिथि पर कोर्ट में सरकार उनके पक्ष में हलफनामा पेश करे, जिससे उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाए।
विज्ञापन

गत वर्ष सरकार के दिए हलफनामे से आईटीआई व अन्य 178 लो मेरिट आर्ट एंड क्राफ्ट अभ्यार्थियों को नियुक्ति मिली थी। इनमें जनरल की लास्ट कट ऑफ 110 थी व अन्य की 100 से 108 के बीच रही। प्रधान ने कहा कि 2021 में 816 पदों में से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 667 अभ्यार्थियों की नियुक्ति हो चुकी थी, परंतु सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार इनका डिप्लोमा अयोग्य करार कर दिया था। जिससे उसकी ज्वाइनिंग रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यु फैसले में सब कुछ सही पाया और कुरुक्षेत्र का डिप्लोमा मान्य कर दिया। अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का डिप्लोमा मान्य है, इसलिए लो मेरिट से ज्यादा अंक पाने वाले करीब 1000 डिप्लोमा होल्डर्स अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि उच्च व सर्वोच्च न्यायालय में ठोस पैरवी कर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाए। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, गुरसेवक, हरजीत, नरेंद्र व उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed