फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delivering clean Yamuna water to Delhi is a dream: Naveen Jindal

यमुना को दिल्ली तक स्वच्छ पहुंचाना सपना : नवीन जिंदल

Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Delivering clean Yamuna water to Delhi is a dream: Naveen Jindal
जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते सांसद नवीन जिंदल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन का दायित्व है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जायज कामों के लिए लोगों को बार-बार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सांसद शनिवार को सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्यों की भी समीक्षा करनी चाहिए, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को सभी के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश को नंबर एक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नवीन जिंदल ने कहा कि यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह चिंता का विषय है कि उनके संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना में अभी भी दूषित पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में होने वाली दिशा बैठक में यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा। गांव तिगरा के लोगों ने यमुना में कई स्थानों से गंदा पानी डाले जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने इससे गांव में कैंसर के मामले बढ़ने की बात कही। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर यमुना में दूषित पानी जाने से रोकने के निर्देश दिए।


अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के निर्देश
सांसद ने कहा कि अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों को प्लॉट बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील की। जनसुनवाई में कुछ लोगों ने अवैध कॉलोनी होने के कारण सीवरेज और गलियों की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी अड़चन के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस पर सांसद ने अवैध कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कलानौर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, नेपाल सिंह राणा, नरेंद्र राणा, अग्नि विजय, अवधेश राणा, मैनपाल पोसवाल, हेमराज सिंह, परमजीत पम्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed