फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deep principles of life revealed in satsang

Yamuna Nagar News: सत्संग में उजागर किए जीवन के गहन सूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deep principles of life revealed in satsang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में साध्वी नीरू भारती ने मानवीय जीवन के कुछ गहन सूत्रों को उजागर करते हुए कहा कि केवल मानव तन की प्राप्ति हो जाना मानव बनने के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि मानवीय मूल्यों के अभाव में एक मनुष्य केवल पाशविक प्रवृत्ति में आसक्त होकर ही जीवन को व्यर्थ बिता देता है।
मानव को मानव बनाने के लिए कई पाठशालाएं समाज में निर्मित हुई हैं लेकिन मनुष्य को दानव बनाने के लिए कोई भी पाठशाला नहीं है, फिर भी मनुष्य के आचरण में दुर्गुणों का विस्तार हो जाता है।
विज्ञापन

साध्वी भारती ने समझाया कि जैसे प्रकाश स्रोत का अभाव होने पर अंधेरा स्वतः ही प्रकट हो जाता है। जैसे अंधेरे का अपना कोई अस्तित्व नहीं होता, इसी प्रकार मनुष्य के आचरण में समाए हुए दुर्गुणों का भी अपना कोई अस्तित्व नहीं है। सदाचरण के अभाव में दुष्ट आचरण अपने आप ही जीवन में उतर जाता है। स्वयं को काम वासना से दूर रखते हुए संयम में बांध लेना ही केवल सदाचार नहीं होता बल्कि जब हमारा व्यक्तित्व, आचरण और व्यवहार संपूर्ण अस्तित्व के लिए परोपकारी एवं समर्पित हो तभी ऐसे जीवन को ही पूर्ण रूप से सदाचारी की संज्ञा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि सदाचरण मनुष्य का वह दैवीय गुण है जो प्रकृति की सभी सकारात्मक एवं दिव्य शक्तियों को एक साधारण से मनुष्य का दास बनने के लिए बाध्य कर देता है। हमारे संत महापुरुष कहते हैं कि एक सदाचारी मनुष्य के लिए संपूर्ण सृष्टि में कुछ भी प्राप्त करना असंभव नहीं है क्योंकि एक सदाचारी मनुष्य धरती पर दैवीय स्वरूप होकर विचरण करता है।

सदाचार का मार्ग तप, त्याग एवं तितिक्षा का मार्ग है जिसका अनुसरण वह साधक सहज रूप से कर लेता है जो निरंतर गुरु आज्ञा में चलते हुए अपने जीवन का निर्वाह करता हो क्योंकि जो अपने जीवन को सदाचार में बांध सकता है वो ही अपने जीवन को सकारात्मक रूप से परिवर्तित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed