फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deed writer accused of raping a woman in the chamber

Yamuna Nagar News: डीड राइटर पर महिला से चेंबर में दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 14 Jul 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Deed writer accused of raping a woman in the chamber
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने जगाधरी तहसील के डीड राइटर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के पति को उसकी ऑडियो क्लिप सुना दी। इस पर पति ने उससे तलाक ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर की काॅलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2023 में वह जगाधरी तहसील में डीड राइटर दिनेश बग्गा के चैंबर में मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे कहा कि पहले वह मकान का मुआयना करेगा। इसके बाद उसकी रजिस्ट्री करवाएगा। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उनके घर पर आ गया।
विज्ञापन

आरोपी उसके परिवार सदस्यों व पति से भी मिला। जहां आरोपी ने उसके पति का भी मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने उसे कहा कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया है। वह उसे जल्द तलाक दे देगा और उससे शादी करना चाहता है। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन आरोपी ने उसे शाम के समय अपने चेंबर में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह आरोपी के चेंबर में गई तो आरोपी वहां पर अकेला था। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। एक नवंबर को करवा चौथ वाले दिन आरोपी ने उसे जगाधरी तहसील में बुलाया।

आरोपी उसे तहसील में स्थित शिव मंदिर में ले गया। जहां आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। एक दिन आरोपी ने उसकी ऑडियो क्लिप उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों को सुनाई। इस उसके पति ने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed