फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death of a married woman, marks found on her neck, fear of murder, Yamunanagar

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान, हत्या का आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Death of a married woman, marks found on her neck, fear of murder, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की भगवती कालोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के गले पर निशान बने हुए है। देर शाम वह अपने कमरे में मृत मिली। डेढ़ साल पहले ही महिला ने प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बारे में उसके पति ने किसी को कोई सूचना नहीं दी।
मृतका का पति जब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के पति विक्रम से भी बातचीत की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस का शक गहरा गया है। आसपास के लोग दंपती के बीच कई दिनों से विवाद होने की बात भी बता रहे हैं। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर नौ निवासी पिंकी (23) ने डेढ़ वर्ष पहले विक्रम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह विक्रम के साथ गांधी नगर थाना क्षेत्र की भगवती कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। उसके पास छह माह की बच्ची भी है। विक्रम प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करता है। वह आसपास के लोगों से भी कम ही बात करता है। मंगलवार की शाम को पिंकी अपने कमरे में मृत पड़ी हुई थी। देर शाम उसका पति उसके संस्कार की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शक होने पर मकान मालिक कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच में मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मृतका के पति विक्रम से बातचीत की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। हालांकि उसने आत्महत्या करने की बात कही है। लेकिन इसका खुलासा पुलिस जांच में ही हो पाएग। फिल्हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। उधर, पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन पर उसकी मौत की सूचना दी। उसके मायके वालों ने आने से मना कर दिया।

गांधीनगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। मृतका के मायके वाले गुरुग्राम के सेक्टर नौ में रहते हैं। पुलिस ने वहां पर फोन किया, उन्होंने आने से इंकार कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शव के हालात देखकर हत्या का अंदेशा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed