फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   death by hanging from a woman

महिला से फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
death by hanging from a woman
जगाधरी स्थित बाबा कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला साधान निवासी मामचंद ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा की शादी 20 साल पहले बाबा कॉलोनी जगाधरी निवासी राजेश के साथ की थी। राजेश टैक्सी चालक है। शादी के बाद से ही राजेश उसकी बेटी रेखा के साथ छोटी छोटी बातों पर मारपीट करता था। कई बार पंचायत के माध्यम से राजेश को समझाया गया मगर कुछ दिन बाद फिर आरोपी उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। जिससे उसकी बेटी परेशान रहने लगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम उनके पास सूचना आई कि उसकी बेटी रेखा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जहां उसकी बेटी का शव घर के आंगन में पड़ा था। उसका आरोप है कि उसकी बेटी ने अपने पति राजेश से परेशान होकर आत्महत्या की है। राजेश ने ही उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र कुमार का कहना है कि रेखा के पति पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed