फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of missing youth found in bushes

Yamuna Nagar News: लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in bushes
आत्मापुरी कॉलोनी से सात दिन से लापता 25 वर्षीय रूदल का शव हमीदा हेड रोड पर भगत फेब्रिकेट के नजदीक प्लॉट की झाड़ियों में मिला। परिजन लापता होने के बाद से उसकी तलाश कर रहे थे। जहां से शव मिला दो दिन पहले उसके नजदीक से ही मृतक के जूते बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रूदल की हत्या कहीं और की गई व बाद में शव को वहां पर फेंका गया। हमीदा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अनुज ने बताया कि उसका भाई शहर की ही प्लाईवुड फैक्टरी में ऑपरेटर का काम करता था। छह दिसंबर की रात रूदल गली में लगे सीसीटीवी में भागता हुआ दिख रहा है। उसके एक हाथ में मोबाइल था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उस रात रूदल घर पर ही था। तभी उसके किसी दोस्त का फोन आया। फोन सुनते ही वह घर से निकल गया। परंतु देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। उसका माेबाइल भी बंद आ रहा था। वह रात को ही उसकी तलाश में निकल गए थे, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में गए। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में दो दिन लगा दिए। वह रोजाना थाने में चक्कर काटते, लेकिन पुलिस उसके बारे में कोई भी सही जवाब नहीं देती। अनुज ने बताया कि वह इस बारे में एसपी से भी मिले। जिसके बाद वह हमीदा चौकी में गए तो वहां पुलिस ने उन्हें कहा कि वह एसपी के पास क्यों गए थे। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन



परिजनों ने रूदल के उस दोस्त पर ही हत्या का शक जताया है, जिसने आखिरी बार उसके मोबाइल पर फोन किया था। वह उसी का फोन सुनते हुए वहां से गया था। वहीं जहां से वीरवार को रूदल का शव मिला वहां से दो दिन पहले उसके जूते मिले थे। उसके आसपास भी काफी तलाश की गई लेकिन रूदल का शव वहां नहीं मिला था। यदि यह सही है तो वहां पर बाद में शव कहां से आया। काफी तलाश करने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजन रूदल की गुमशुदगी के पोस्टर शहर में जगह-जगह चिपकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि रूदल का शव हमीदा हेड रोड पर खाली प्लॉट की झाड़ियों में मिला है। इस मामले में हत्या की धारा पुलिस ने इजाद कर दी है। इस बारे में रूदल के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed