{"_id":"66849cf9b225ea8b590dc254","slug":"dc-sought-answer-on-high-electricity-bill-of-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121342-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल के ज्यादा बिजली बिल पर डीसी ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल के ज्यादा बिजली बिल पर डीसी ने मांगा जवाब
Wed, 03 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का सेंट्रल एसी ठीक से न चलने और अतिरिक्त एसी लगाने से बढ़े बिजली बिल का मामला प्रकाशित किए जाने के बाद डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने इसका संज्ञान लिया। डीसी ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। सिविल सर्जन की तरफ से इस बारे में जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला से जवाब मांगा गया।
पीएमओ दिव्या मंगला की तरफ से सिविल सर्जन को भेजे गए जवाब में कहा गया है कि अस्पताल में गर्मी के कारण मरीज बेहोश हो चुके हैं। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। एडमिन ब्लॉक में लगा सेंट्रल एसी भी काम नहीं कर रहा। इसके अतिरिक्त पिछले कई दिनाें से ऑपरेशन थियेटर में लगा सेंट्रल एसी भी कार्य नहीं कर रहा है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। पीएमओ व सिविल सर्जन कार्यालय में सेंट्रल एसी का कनेक्शन नहीं किया गया है।
सेंट्रल एसी चलाने को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी को पत्र भी लिखे गए। इस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि सेंट्रल एसी के चिलर प्लांट में पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यह ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके लिए अस्पताल की तरफ से 15 से 20 हजार रुपये खर्च कर चिलर प्लांट में पानी की व्यवस्था की गई। इसके बावजूद सेंट्रल एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके लिए अस्पताल की तरफ से पीडब्ल्यूडी को दोबारा पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अस्पताल में लैब, अल्ट्रासाउंड रूम का तापमान नियंत्रित रखना पड़ता है। ऐसे में वहां सेंट्रल एसी होना जरूरी है, नहीं तो मशीनें खराब हो जाएंगी। पिछले साल 11 मई को 105 करोड़ रुपये से बने अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन हुआ था। जब से उद्घाटन हुआ है तब से लेकर आज तक सेंट्रल एसी ठीक से नहीं चला। मजबूरन डॉक्टरों व स्टाफ को अतिरिक्त एसी लगवाने पड़े।अब कहा जा रहा है कि काफी कमरों में सेंट्रल एसी का कनेक्शन ही नहीं है। यह भी अपने अपने आप में कई सवाल खड़े करने वाला है। जब कनेक्शन ही नहीं है तो भवन को हैंडओवर करते समय इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। अस्पताल की तरफ से भी केवल पीडब्ल्यूडी को पत्र ही लिखे जा रहे हैं। खामियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कभी अवगत ही नहीं कराया गया।