{"_id":"5706aba44f1c1b5b18c81670","slug":"dc-office-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलिफ ने कुर्क की डीसी की गाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलिफ ने कुर्क की डीसी की गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
डीसी की गाड़ी
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री टाउन के लिए अधिग्रहीत किसानों की जमीन का मुआवजा न मिलने के मामले में कोर्ट के वैलिफ ने वीरवार को डीसी की गाड़ी कुर्क कर ली। कोर्ट परिसर में लाने के बाद गाड़ी डीसी के रिटायर रीडर को सुपुर्दगी में दे दी गई।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री टाउन के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा न मिलने पर जिला कोर्ट ने डीसी, एडीसी और एसडीएम की गाड़ी कुर्क करने के आदेश हैं। इससे पहले दो बार वैलिफ गाड़ी कुर्क करने के लिए लघु सचिवालय पहुंचा था। लेकिन दोनों बार अधिकारियों के चालक गाड़ी लेकर खिसक गए थे। वीरवार को वैलिफ कार्यालय पहुंचा और डीसी की गाड़ी कुर्क कर दी। गाड़ी को कोर्ट ले जाकर वैलिफ ने डीसी के रिटायर्ड रीडर राजकुमार की सुपुर्दगी में दे दी। हालांकि शिकायतकर्ता जसवंत सिंह और अन्य ने गाड़ी सुपुर्दगी में देने पर विरोध जताया। जिला कोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। अब डीसी की गाड़ी की कुर्की के बाद एडीसी और एसडीएम की गाड़ी की भी जल्द कुर्की होने की उम्मीद है।