फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DC inspected police station, offices for five hours

Yamuna Nagar News: डीसी ने पांच घंटे किया थाने, कार्यालयों का निरीक्षण

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
DC inspected police station, offices for five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीसी राहुल हुड्डा ने मंगलवार को रादौर के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ कार्यालय व थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर रिकॉर्ड की कि गहनता से जांच की। वह पांच घंटे रादौर में रहे। डीसी के दौरे को लेकर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी चौकन्ने रहे।
हुड्डा सबसे पहले थाना रादौर पहुंचे। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष में रखे रिकॉर्ड की जांच की। रिकॉर्ड की बेहतर व्यवस्था मिलने पर हुड्डा ने थाने के मुंशी राजेश कुमार को 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। वहीं उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। थाने में रखरखाव की व्यवस्था बेहतर मिलने पर डीसी ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार की प्रशंसा की। वहीं तहसील रादौर में भी उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को जनता के कार्य समय पर किए जाने के कड़े निर्देश दिए। तहसील में भी व्यवस्था बेहतर मिली। बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय में भी डीसी दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ राज सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहुल हुड्डा ने कहा कि अधिकारी अपने कार्य में पारदर्शिता लाएं जो भी सरकार की योजनाएं चल रही हैं उनका आम आदमी को सरलता से लाभ मिल सके इसके प्रबंध करें। नियमानुसार प्रति वर्ष ऐसे सरकारी कार्यालयों का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है, जो सीधे आम जनता से जुड़े हुए हैं। इस दौरान एसडीएम कार्यालय, बीडीपीओ व तहसीलदार कार्यालय में सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों, ग्रामीण विकास कार्यो, डी-प्लान, विधायक द्वारा करवाए गए कार्य, पंचायत की आय के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो रिकॉर्ड अभी पूरा नहीं है, उसको तुरंत पूरा करें। थाना रादौर में बंदी गृह, हवालात महिला व पुरुष, रिकार्ड रूम, मूवमेंट रजिस्टर, सशस्त्र कक्ष व एनजीओ रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed