{"_id":"6619b521852e96dbfa0f8674","slug":"dc-and-sp-inspected-school-buses-found-flaws-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117283-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी और एसपी ने की स्कूल बसों की जांच, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी और एसपी ने की स्कूल बसों की जांच, मिलीं खामियां
Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद शुक्रवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी गंगा राम पूनिया ने बस स्टैंड जगाधरी के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीएस स्कूल की बसों पर लिखे नंबरों पर फोन किया तो वह रिसेप्शन के थे। डीसी ने कहा कि स्कूल बसों पर स्कूल प्रिंसिपल व यातायात प्रबंधक का नंबर लिखा होना चाहिए।
जांच के दौरान गणपति कान्वेंट स्कूल बिलासपुर की बस की जांच के दौरान चालक वर्दी में नहीं मिला। बस में सीसीटीवी कैमरा व फर्स्ट एड बाॅक्स भी नहीं था। जिस पर प्रशासन ने स्कूल बस को सीज कर दिया। सरस्वती पब्लिक स्कूल की जीप में चालक वर्दी में नहीं मिला इसलिए उसका भी चालान किया गया। इसके बाद कमानी चौक पर डीएवी सेंचुरी स्कूल रादौर की बस का भी चालक के वर्दी में न होने के कारण चालान किया गया। इस मौके पर ट्रैफिक थाना प्रभारी रामपाल भी मौजूद रहे।
डीसी मनोज कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकार द्वारा स्कूल-कालेज बसों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सड़क एवं वाहन दुर्घटना होने पर आपातकालीन सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 112, 1073 पर तुरंत सूचित करेें। चालकों, परिचालकों व स्कूल के अन्य स्टाफ की पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही उसे ड्यूटी पर रखा जाए। इन नियमों में यदि कोई शिक्षण संस्थान कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रयोग होने वाली गाड़ियों में उचित फिटनेस व बीमा प्रमाणपत्र होना चाहिए। बसों में जितनी सीटें है, उतने ही बच्चों को बिठाया जाना चाहिए।