फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV team runner up in National Media Fest, Yamunanagar

राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट में डीएवी की टीम रनरअप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
DAV team runner up in National Media Fest, Yamunanagar
विजेता टीम के साथ मौजूद कॉलेज प्रिंसिपल और स्टाफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब के राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की टीम रनरअप रहीं। प्रतियोगिता में विभाग की छात्राओं ने ताजा खबर और सेल्फी में पहला स्थान अर्जित किया। वहीं न्यूज फ्लैश, टून कैचर व ऑडियो-विजुअल एड में विभाग की टीम दूसरे स्थान पर रही। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने विजेता टीम को बधाई दी।
जनसंचार विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार त्यागी ने बताया कि चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट में सिंबिओसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पुणे, कश्मीर यूनिवर्सिटी श्रीनगर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटिंडा, देव संस्कृति यूनिवर्सिटी हरिद्वार, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट लुधियाना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित 15 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीस टू कैमरा में बीए मॉस कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष की वसुंधरा कांबोज, बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की शिवी राणा व योगिता की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

सेल्फी में बीए मॉस कम्यूनिकेशन द्वितीय वर्ष की दिपाली धीमान अव्वल रही। कार्टून मेकिंग में बीएएमसी अंतिम वर्ष की योगिता व न्यूज रीडिंग में बीएएमसी अंतिम वर्ष की शिवी राणा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। वहीं ऑडियो विजुअल एड में बीएएमसी अंतिम वर्ष की पूर्वी चावला, कामाक्षी दीक्षित तथा भावना ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पर रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कहा कि मीडिया फेस्ट में भाग लेने से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। राष्ट्र स्तरीय मीडिया फेस्ट में दो में पहला व तीन में दूसरा स्थान अर्जित कर कालेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed