फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV Girls College students secured third position

Yamuna Nagar News: डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का तीसरा स्थान

Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
DAV Girls College students secured third position
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया।
कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनीता मोदगिल ने विजेताओं व विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार, प्राध्यापिका हिमानी व नेहा को बधाई दी। डॉ. मोदगिल कहा कि कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व संवाद केंद्र की ओर से राज्य स्तरीय डॉक्यूमेंट्री व रील मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई थी।
विज्ञापन

इसमें सेवा भारती की ओर से चलाए जा रहे प्रकल्प यानि सेवा कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री व रील तैयार करने के लिए कहा गया था। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने सेवा भारती की ओर से जगाधरी के अशोक नगर में संचालित सिलाई केंद्र पर सिलाई से स्वावलंबी बन रही महिलाएं विषय पर डॉक्यूमेंट्री व रील तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की छात्रा स्नेहा, चैल्सी, दीपाक्षी, नंदिनी व नेहा द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री ने प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया है। छात्राओं को 2100 रुपये की नकद व ट्रॉफी से नवाजा गया है। रील मेकिंग प्रतियोगिता में नेहा व चैल्सी ने तीसरा तथा कामना व तान्या ने चतुर्थ स्थान हासिल है। छात्राओं को ट्रॉफी व 1500 रुपये की नकद राशि से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed