Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughter-in-law of retired deputy civil surgeon commits suicide

Haryana: रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन की पुत्रवधू ने किया सुसाइड, मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
सार

रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन की पुत्रवधू के सुसाइड का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। मायका पक्ष ने ससुराल पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Daughter-in-law of retired deputy civil surgeon commits suicide
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गुलाबनगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरूण गोयल के घर रविवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। उनकी 40 वर्षीय पुत्रवधू वंशिका उर्फ रितू ने अपने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मायके वाले करनाल से यमुनानगर पहुंचे और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मायके वालों का आरोप है कि वंशिका को पिछले तीन साल से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। अशोक जैन ने बताया कि बेटी को ताने दिए जाते थे और किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होती थी। बेटी ने कई बार परेशानी बताई, लेकिन पति व ससुराल वालों ने उसे राहत नहीं दी। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि आत्महत्या दिख सके।
विज्ञापन


पुलिस से हुई धक्का-मुक्की 

मृतका का पोस्टमार्टम करवाने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल परिसर में पुलिस से धक्का-मुक्की की। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को सामने लाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed