फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Danish and Ayushi secured first place in the 300-meter race

Yamuna Nagar News: 300 मीटर दौड़ में दानिश व आयुषी प्रथम

Tue, 23 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Danish and Ayushi secured first place in the 300-meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। एसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के दौरान हुई खेलों के दौरान ग्रेड तीन की 300 दौड़ में लड़कों में दानिश तथा लड़कियों में आयुषी ने पहला स्थान पाया। ग्रेड चार की 100 मीटर लड़कों की दौड़ में युवेश तथा लड़कियों में गुंजन अव्वल रहे। ग्रेड पांच से छह की 100 मीटर दौड़ में लड़कों में जश्न तथा लड़कियों में अन्वी अव्वल रहे।
ग्रेड सात से आठ की 100 मीटर दौड़ में लड़कों में कैरव तथा लड़कियों में भूमिका अव्वल रही। ग्रेड नौ से 12 की 100 मीटर दौड़ में लड़कों में मयंक तथा लड़कियों में मुस्कान अव्वल रही। तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा की रिले रेस में लड़कों तथा लड़कियों के अलग-अलग वर्गों में ब्लू हाउस अव्वल रहा।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ के वर्ग की रिले रेस में लड़कों तथा लड़कियों के वर्गों में रेड हाउस अव्वल रहा। कक्षा 9वीं से 12वीं की रिले रेस में ग्रीन हाउस के लड़के तथा लड़कियां अव्वल रही। टग ऑफ वार में छह से आठ के वर्ग में लड़कियों में ग्रीन हाउस तथा लड़कों में ब्लू हाउस विजेता रहे। कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग की टग ऑफ वार में लड़कियों में ग्रीन हाउस तथा लड़कों में येलो हाउस अव्वल रहा। लड़कियों की शॉटपुट में ग्रेड नौ की शगुन तथा लड़कों की शॉटपुट में ग्रेड 11 का वंश अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश कुमार ठसका व मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद में सफलता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किंडरगार्टन इवेंट्स ने सभी का मन मोह लिया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योगा, जूंबा जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी नृत्य एवं भांगड़ा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खेल उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed