{"_id":"62a5003da848ae001948437f","slug":"damini-komal-got-the-title-of-miss-farewell-yamuna-nagar-news-knl1112353102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामिनी, कोमल को मिला मिस फेयरवेल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामिनी, कोमल को मिला मिस फेयरवेल का खिताब
विज्ञापन
Damini, Komal got the title of Miss Farewell
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को सीनियर छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बीकॉम अंतिम वर्ष की दामिनी व एमकॉम की कोमल सैनी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा खेतरपाल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी, वेस्टर्न गीतों पर डांस कर समां बांध दिया। जूनियर ने सीनियर छात्राओं को उनकी पर्सनालिटी के मुताबिक टाइटल भी दिए। डॉ. खेतरपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं में सौहार्द की भावना पनपती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अब वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं।
प्रेरणा व नैंसी ने स्टैंडअप कॉमिडी प्रस्तुत कर खूब गुदगुदाया। प्रियंका, गुरदीन, जूही, अंजली, वंशिका व कनिका ने बॉलीवुड गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। पलक, वृंदा, मुस्कान, आरूषी, इशिता ने पुराने गीतों पर डांस कर 80 व 90 के दशक की यादों को ताजा कर दिया। सिमरजीत ने पंजाबी गीत हाय नी हाय नखरा तेरा नीं, हाइरेटिड गबरू मारे पर डांस किया तो सभागार में बैठीं सभी छात्राएं झूमती नजर आई। वहीं लवप्रीत कौर ने सोणी सोणी गीत प्रस्तुत किया। अनामिना ने भ्रष्टाचार पर आधारित स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की। महक ने देसी गर्ल्स गीत पर डांस किया। कशिश, जसलीन, भारती, प्रियंका व प्रेरणा ने पंजाबी गीत मरजाणी पाउंदी भंगड़ा देसी बीट ते पर डांस किया। निर्णायक मंडल में प्रियंका, शैली व अंकेश शामिल रहीं।
इस प्रकार रहा परिणाम
बीकॉम की प्रभजोत को मिस डिकेड, बीकॉम की वंशिका को मिस मिलियन डॉलर स्माइल, अंशिका कपूर को मिस इनसाइक्लोपीडिया, बीकॉम की वंशिका को मिस फैशन दीवा, बीकॉम ऑनर्स की गुरलीन कौर को मिस एंर्जेटिक, बीकॉम की साक्षी को मिस फिटनेस आइकन व बीएससी की पलक को मिस क्यूटीपाइ के खिताब से नवाजा गया।