{"_id":"68d46d141093a66dfb0f27d5","slug":"dairy-operators-body-found-in-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144362-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक को पीटकर किया घायल, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक को पीटकर किया घायल, छह नामजद
Thu, 25 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव खेड़की ब्राह्मणान में छह लोगों ने गांव के युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान पर छह लोगों को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़की ब्राह्मणान निवासी निर्मल ने बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के उदय कुमार व पुष्प से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया, मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। निर्मल ने बताया कि गत 22 जुलाई को वह गांव में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान उदय कुमार व पुष्प ने अपने साथियों जसबीर, रतन सिंह, ज्ञान व शौकी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी।
-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन