फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   d

राइस मिल जा रहे पिता के पीछे पीछे सड़क पर आए तीन साल के मासूम को डंपर ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
d
सड़क पार कर राइस मिल में जा रहे पिता के पीछे-पीछे सड़क पर आए तीन साल के मासूम बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सढौरा सरावां रोड पर गांव कनीपला के पास सोमवार रात नौ बजे हुआ। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कनीपला निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका रिहायशी मकान साढौरा सरावां मेन रोड पर है। वह अपने मकान के सामने ही नाई का काम करता है। उसके पास दो लड़के हैं। बड़ा लड़का तीन साल का नक्ष था। जबकि दो माह पहले ही उसके छोटे बेटे कुनाल का जन्म हुआ। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के सामने सड़क की दूसरी तरफ जिंदल राइस मिल में गया था। उस समय उसका लड़का नक्ष घर के बाहर खड़ा हुआ नमकीन खा रहा था। कुछ देर बाद वह उसके पीछे पीछे दौड़ कर सड़क पर आ गया। उसकी मां उसे पीछे से पकड़ने के लिए दौड़ी और उसने आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर वह भी राइस मिल से सड़क की तरफ बेटे नक्ष को पकड़ने के लिए दौड़ा। तभी सरावां की तरफ से तेज रफ्तार डंपर आया। आरोपी चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से डंपर चलाते हुए सीधी टक्कर उसके लड़के नक्ष में मारी। इससे उसे सिर में चोट लगी। आरोपी चालक उसके बेटे के ऊपर से डंपर निकालते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हादसे के बाद उसका बेटा नक्ष खून से लथपथ होकर अचेत हो गया। उसने अपने बेटे को अन्य परिजनों की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

दो माह पहले घर में आई थी खुशी, अब छाया मातम
प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके घर में दो माह पहले ही कुनाल के रूप में खुशी आई थी। घर में अभी भी खुशी का माहौल था। लेकिन उसके दूसरे बेटे नक्ष की मौत से यह खुशी पलभर में मातम में बदल गई। सोमवार रात से परिवार के लोगों को रो रोकर बुरा हाल है। नक्ष की मां बेहोश हो गई। नक्ष की मौत के बाद से वह सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र का कहना है कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

इनसर्ट
स्टेट हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी निवासी नवीन कुमार उसका सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर सन्नी ढाबा है। बीती एक अक्तूबर की शाम वह रादौर किसी काम से गया था और रात आठ बजे वहां से वापस अपने घर अपनी बाइक पर आ रहा था। रास्ते में जब वह गांव दामला के पास पंहुचा था तो सामने से एक व्यक्ति अपनी बाइक पर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। तभी एक युवक अपनी स्कूटी पर रादौर की तरफ से तेज गति से आया। आरोपी ने लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए सीधी टक्कर बाइक सवार को मार दी। बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। सड़क में सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी स्कूटी चालक अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। उसने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने उसका पहचान फर्कपुर के जवाहर नगर निवासी विजय कुमार के रूप में की। तब से उसका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर शाम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed