{"_id":"67461cab0957cbb6950ecb84","slug":"cyclist-killed-in-car-collision-two-youths-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-128982-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो युवक घायल
विज्ञापन
टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
साढौरा। पाण्डो गांव के पास स्थित गणपति कॉन्वेंट स्मार्ट स्कूल के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार चालक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय गांव कनिपला निवासी सुरेश कुमार को बुरी तरह से टक्कर मार दी।
इस हादसे के बाद कार चालक ने बाइक पर सवार दो युवकों गांव कनिपला निवासी शिवम व गुरमीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह दोनों युवक भी बुरी तरह से घायल हो गए।
इसके बाद कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सक ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। मृतक सुरेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।