फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of devotees gathered on the first Friday of the month of Ramadan

Yamuna Nagar News: रमजान माह के पहले जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered on the first Friday of the month of Ramadan
छछरौली में जुमे की नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पवित्र रमजान माह के पहले जुमा की नमाज मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। सुबह से ही रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया। नमाज से पहले मस्जिदों में कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई और रमजान की फजीलत पर बयान हुआ।
शहर की प्रमुख मस्जिद जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में नमाजियों की लंबी कतारें नजर आईं। मस्जिदों के बाहर भी नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी गई। इमामों ने अपने खुत्बे में रमजान के महीने की अहमियत बयान करते हुए रोजा, नमाज और जकात की पाबंदी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह महीना सब्र, रहमत और मगफिरत का पैगाम देता है।
विज्ञापन

नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क में अमन-शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए खास दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठनों ने इफ्तार और राशन वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रमजान के पहले जुमा को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह रहा और पूरे माह इबादत के इस सिलसिले को और अधिक लगन से निभाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम में हर नमाज को अदा करना फर्ज : मौलाना कासिम
प्रतापनगर। जामा मस्जिद अंसारियान प्रतापनगर में बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी पहुंचे। मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम साहब ने कहा कि इस्लाम में हर नमाज फर्ज है, लेकिन रमजान के महीने में इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि रोजेदार दिनभर रोजा रखकर शाम को इफ्तार करते हैं और रात में तरावीह की नमाज अदा कर अल्लाह से रहमत और मगफिरत की दुआ मांगते हैं। पहले जुमे के अवसर पर प्रताप नगर, फैजपुर, ताजेवाला, बुडिया और बरौली माजरा सहित क्षेत्र की सभी जामा मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। बाजार में रोजा इफ्तार से जुड़ी सामग्री, खजूर, फल, सेवइयां और अन्य खाद्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed