फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowd increased in Kapalmochan fair, devotees camped for Kartik Purnima Snan

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में बढ़ी भीड़, कार्तिक पूर्णिमा स्नान को श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in Kapalmochan fair, devotees camped for Kartik Purnima Snan

विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के बिलासपुर खंड में कपालमोचन और आदिबद्री में लगे अंतरराज्यीय मेले में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार हो गई। इनमें अधिकांश श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा यानी 27 नवंबर को स्नान के लिए यहां डेरा डाला है, वहीं हजारों की संख्या में ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जो मेले के आखिरी दिन में रहने वाली भीड़ से बचने के लिए पहले ही सरोवरों में स्नान कर दर्शन-पूजन के बाद लौटने लगे।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से मेले के अंतिम दिन 27 नवंबर को मेला क्षेत्र में आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल मेले में अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंच रहे हैं। इनमें मुख्यतः अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मोगा आदि जिले शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली से भी काफी श्रद्धालु आ रहे हैं। शुक्रवार को मेले में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, समय सिंह, गुरदीप सिंह, सन्नी, बंटी, हरप्रीत कौर, लविश कौर, सजोत कौर ने बताया कि मेले में दशकों से उनके परिवार की पीढ़ी दर पीढ़ी के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां स्नान और दर्शन-पूजन से श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। खासकर कार्तिक पूर्णिमा पर यहां कपाल मोचन, ऋण मोचन और सूरजकुंड सरोवरों में स्नान से मोक्ष के द्वार खुलते हैं, इसलिए आखिरी दिन तक मेले में डेरा डाल लाखों श्रद्धालु यहां प्राचीन मंदिरों व गुरुद्वारा साहिब के दर्शन और सरोवरों में स्नान करते हैं। मेले से लौट रहे पम्मी सिंह, राजबीर सिंह, रजवंती कौर, शिम्पी ने बताया कि वह मेले में पहले दिन ही गुरुवार को पहुंच गए थे, क्योंकि आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है, इसलिए दूसरे दिन ही यहां दर्शन व स्नान कर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed