{"_id":"65e22dc07b8e6f611509cf54","slug":"critical-care-block-will-be-built-at-a-cost-of-crores-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-114959-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: करोड़ों की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: करोड़ों की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इसके निर्माण पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसका एस्टीमेट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके लिए मंजूरी का इंतजार है। माना जा रहा है जल्द ही एस्टीमेट को मंजूरी दी जा सकती है। इसके बाद क्रिटिकल केयर ब्लॉक की नींव रखी जाएगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनने वाले इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक की ड्राइंग जनवरी में ही फाइनल कर दी गई थी। इसके तीन मंजिला भवन में गंभीर रोगों के मरीजों के लिए 50 बेड की व्यवस्था होगी।
जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होगा। अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने ब्लॉक के लिए खाली पड़ी जगह का चयन किया गया है। जो जमीन खाली पड़ी है वह करीब सात हजार वर्ग मीटर है। वर्ष 2020 में आई कोरोना महामारी के बाद केंद्र सरकार की तरफ से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण की योजना बनाई थी। जिले में इसके लिए जगह उपलब्ध है या नहीं इसकी जानकारी मांगी गई थी। पर्याप्त जगह होने के कारण केंद्र की टीम इसका निरीक्षण कर चुकी है। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के बनने से गंभीर रोगों के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसमें कोरोना पाजिटिव, हार्ट-ब्रेन अटैक, फेफड़ों संबंधी रोगी, आग व करंट से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी आई थी तो संसाधनों के अभाव गंभीर रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। भविष्य में इस तरह की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण करने का निर्णय लिया था। इसमें डाॅक्टर से लेकर स्टाफ तक की व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन होगी।
गत वर्ष बना था 200 बेड का नया भवन
गत वर्ष ही मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड के नए भवन का राज्य सरकार की तरफ से निर्माण कराया गया है। पांच मंजिला अस्पताल के भवन को बनाने पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च आया है। ऐसे में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले से ज्यादा विस्तार होगा। गंभीर रोगों के मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य जगह रेफर करने की जरूरत कम ही पड़ेगी। जिसका जिले के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है : पुनीत कालड़ा
स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 33 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलते ही सरकार सीसीबी का निर्माण शुरू करवा देगी। गंभीर रोगों के मरीजों को इस ब्लॉक के बनने से काफी फायदा होगा।