{"_id":"57a4df674f1c1b6f152bbf82","slug":"yamunanagar-women-river-jump-2-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दो बच्चों समेत नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दो बच्चों समेत नहर में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में पति के साथ हुई कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों सहित हाईडल नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास मौजूद दो युवकों ने नहर में कूदकर दोनों बच्चों व महिला को बचा लिया। मामले में फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।
ताजेवाला निवासी संगीता ने बताया कि उसके बेटे विक्रम और बहु अंजु के बीच वीरवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार सुबह अंजू अपने तीन साल के बेटे इंशात और पांच साल के टिंकू को लेकर घर से निकल गई। ताजेवाला से थोड़ी दूर हाईडल नहर है। अंजू नहर के पास पहुंची और पुल से बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी।
गांव अराईयांवाला निवासी शम्मी वहां से गुजर रहा था। नहर में महिला को बच्चों सहित कूदते देख वह भी उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद गया। इसी बीच एक अन्य युवक भी उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। उन्होंने दोनों बच्चों को डूबने से बचा लिया और बाहर निकाल लाए। इस बीच अंजू नहर में कुछ दूरी पर बने जाल में फंस गई। युवकों ने उसे भी बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
इशांत और अंजू के पेट में पानी जाने से वे बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस में खिजराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।