{"_id":"57bb4bba4f1c1b6138d4f5ff","slug":"yamunanagar-villagers-sp-wine-leadies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की अवैध बिक्री पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में बिक रही अवैध शराब पर कामी माजरा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को गांव की महिलाओं और पुरुषों ने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसपी को शिकायत देकर शराब की अवैध बिक्री रोकने की मांग की। इससे पहले ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव कामी माजरा निवासी महेश, रामकुमार, विनय, सीमा रानी, फुलवती, राजबीर, रंगीला ने बताया कि गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। शराब पीकर लोग गलियों में पड़े रहते हैं और लड़ाई झगड़े करते हैं। साथ ही गांव में जहरीली शराब भी बिकती है, जिसे पीने से गांव में लोग बीमार हो चुके हैं। गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो रहा है। जिस कारण बच्चों और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं और युवतियों का इन हालातों में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों को मजबूरन लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने आना पड़ा है। एसपी ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।