{"_id":"591f44164f1c1bc213f2281b","slug":"yamunanagar-satta-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को नकदी समेत पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को नकदी समेत पकड़ा
yamunanagar beuro
Updated Sat, 20 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित न्यू मार्केट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते शहर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी मोबाइल पर क्रिकेट एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। आरोपी के पास से सट्टे की 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना शहर प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे रोड पर न्यू मार्केट में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई राम प्रसाद, एएसआई रामपाल, हेड कांस्टेबल निर्मल व जगतार को शामिल किया गया। टीम ने न्यू-मार्केट में दबिश देकर मोबाइल से आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की जांच की गई तो उसके पास से मोबाइल और सट्टे में लगाई गई 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी की पहचान राजा राम गली निवासी मयूर गुप्ता के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुभाष गली न्यू मार्केट निवासी सुमित के लिए काम करता था। एसएचओ अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मयूर ने आईपीएल पर सट्टा लगाना कबूला है। वे मोबाइल पर क्रिकेट एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाते थे। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।