{"_id":"579f9e024f1c1b6f152b9667","slug":"yamunanagar-road-state-highway-accedent-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला पॉलिटेक्निक के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों दोस्त करनाल के गांव बुटाना के रहने वाले थे और यमुनानगर में अपने दोस्त से मिलकर वापस करनाल लौट रहे थे। मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता लड़का था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
करनाल के बुटाना निवासी योगेश उर्फ रिंकू (25) रविवार देर शाम को अपने दोस्त शशि के साथ यमुनानगर स्थित अपने दोस्त शुभम से मिलने के लिए आए थे। देर रात वे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वे दामला पॉलिटेक्निक के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित किया। वहीं शशि की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक रिंकू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। सदरा यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।