{"_id":"5798ff114f1c1bd56021e61a","slug":"yamunanagar-police-sp-dsp-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने खुर्दबन पहुंच दोनों पक्षों को सुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने खुर्दबन पहुंच दोनों पक्षों को सुना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
रादौर। गांव खुर्दबन में एक महिला ने यमुनानगर एसपी को दी शिकायत में कुछ लोगों से परिवार को खतरा बताया। बुधवार को एसपी मुनीष चौधरी, डीएसपी मदनलाल कांबोज व थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने महिला के घर जाकर हालात की जानकारी ली। शिकायतकर्ता महिला ने 23 जून को गांव के एक युवक के खिलाफ बेटी को तंग करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। इससे उनका परिवार भयभीत है। एसपी मुनीष चौधरी ने महिला व उसके परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस उनके साथ है। जब भी वह सुरक्षा मांगेंगे तो उन्हें पुलिस तुरंत सुरक्षा मुहैया कराएगी। एसपी ने बाद में गांव खुर्दबन के पंचायत घर में दूसरे पक्ष को मौके पर बुलाया और पूछताछ की। दूसरे पक्ष ने उन पर लगाए गए आरोप को झूठा बताया।