फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police,rape, in, house, fir

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 02 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police,rape, in, house, fir
demo pic
शहर की एक कालोनी में एक घर में घुस कर युवक ने एक युवती से दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान गांव हरियाबांस निवासी अजय त्यागी उनके घर पर आया। उसे अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।


उसने वारदात की सूचना परिजनों को दी तो परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एएसआई मेनका ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed