फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police, auto, driver, suside, sho, asi, fir

आटो चालक की आत्महत्या में एसएचओ के नाम में उलझी पुलिस

Thu, 28 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police, auto, driver, suside, sho, asi, fir
आत्महत्या
 तीन दिन पहले मारपीट के मामले में नामजद ऑटो चालक की जहरीला पदार्थ खाने से बुधवार रात मौत हो गई। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतक ने एसएचओ, एक एएसआई सहित पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट में लिखे नाम एसएचओ नवनीत सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि सुसाइड नोट में जिस एसएचओ और एएसआई का नाम लिखा है, वे छछरौली थाने में तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन


छछरौली के जोगियान मोहल्ला निवासी रजनीश राणा (54) ऑटो चालक था। बुधवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर दादूपुर हैड से घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे छछरौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट में मृतक ने एसएचओ, एक एएसआई और तीन अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। मामले में पुलिस सुसाइड नोट में दिए गए नाम एसएचओ नवनीत चौधरी, एएसआई प्रवीण कुमार, छछरौली निवासी रसीद खान, रसीद खान का लड़का जुवैद खान और विशाल सिंगला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समझौते के लिए मांगे एक लाख
मै रजनीश राणा पुत्र श्री कुलदीप सिंह राणा वासी मोहल्ला जोगियान छछरौली आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या के लिए रशीद खान व उनका लड़का जुवेद खान जिन्होंने मेरे व मेरे लड़कों विशाल व सन्नी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका साथ एसएचओ नवनीत चौधरी व एएसआई प्रवीन कुमार ने दिया है। वो दोनों भी मेरी आत्महत्या के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं। जगमोहन जग्गी का लड़का विशाल सिंगला केस निपटवाने के बदले एक लाख की बात कर रहा है। मै उससे भी परेशान हूं। अत : इस सारी परेशानियों के चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जुलाई को हुआ था केस दर्ज
मृतक रजनीश व उसके बेटी सन्नी और विशाल उर्फ शालू के खिलाफ छछरौली के खेड़ा मोहल्ला निवासी जावेद की शिकायत पर 25 जुलाई को आईपीसी की धारा 323, 324, 326, 341, 406 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। जावेद ने बताया था कि 23 जुलाई को वह किले वाली मस्जिद के पास से जा रहा था। इस दौरान रजनीश, सन्नी व विशाल उर्फ शालू ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और उस पर गंडासी, लाठी व डंडों से हमला कर दिया। दूसरी तरफ मृतक रजनीश के बेटे सन्नी व विशाल ने बताया कि जावेद झगड़े के दौरान फिसल कर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी नाक पर चोट आई। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है।
 
स्टेट क्राइम ब्यूरो करेगा जांच :
थाना छछरौली प्रभारी नवीन का कहना है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में दिए गए नामों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उनका नाम सुसाइड नोट में क्लीयर नहीं हुआ है। नवनीत चौधरी नाम के व्यक्ति सहित पांच लोगों के नाम शामिल हैं। अब मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा की जाएगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई होगी।


वर्जन
सुसाइड नोट के आधार पर एसएचओ नवनीत चौधरी नाम के व्यक्ति व एक एएसआई सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की भी गहनता से जांच की जाएगी। आरोपी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार, डीएसपी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed