फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar Police action: Two members of Noni Rana gang caught by CIA-2, two pistols and six rounds recovered

यमुनानगर में CIA-2 को बड़ी सफलता: नोनी राणा गैंग के दो सदस्य चढ़े हत्थे, दो कट्टे व छह जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 19 Nov 2025 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 AM IST
सार

छप्पर पुलिस को दी शिकायत में सीआईए-2 के योगेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि नोनी राणा गैंग से जुड़े बैंक कॉलोनी के स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल, फ्रेंड्स कॉलोनी के विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू पंचकुला-सहारनपुर हाइवे पर भम्भौली के पास से मौजूद है।

विज्ञापन
Yamunanagar Police action: Two members of Noni Rana gang caught by CIA-2, two pistols and six rounds recovered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोनी राणा गैंग के दो सदस्यों को सीआईए-2 की टीम ने 18 नवंबर की देर शाम पंचकुला-सहारनपुर हाइवे पर भम्भौली के पास से गिरफ्तार किया। यहां ढाबे के बाहर दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे। उनकी तलाशी लेने पर एक-एक कट्टा व छह रौंद बरामद हुए। इनकी पहचान बैंक कॉलोनी के स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल, फ्रेंड्स कॉलोनी के विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू के तौर पर हुई। इन्हें छप्पर पुलिस ने नामजद कर लिया है, वहीं अब कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन


छप्पर पुलिस को दी शिकायत में सीआईए-2 के योगेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि नोनी राणा गैंग से जुड़े बैंक कॉलोनी के स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल, फ्रेंड्स कॉलोनी के विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू पंचकुला-सहारनपुर हाइवे पर भम्भौली के पास से मौजूद है। वह कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं और अब किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की बाइक पर अवैध असलहे के साथ घूम रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर दोनों को दबोच लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर अभिषेक से एक कट्टा मिला, जो चार रौंद से लोडिड था। स्वास्तिक से भी एक कट्टा मिला, जिसे एक रौंद था। स्वास्तिक के लोअर की जेब से भी एक रौंद मिला। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह नोनी राण गैंग से जुड़े हुए हैं। ज्ञात हो कि नोनी राणा का नाम कारोबारियों को कॉल कर रंगदारी मांगने व धमकी भरे कॉल करने के मामलों में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आया है कि नोनी राणा के विदेश में बैठे सोशल मीडिया से अपना नेटवर्क चला रहा है, जिसमें उसके गैंग से कई सदस्य प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इनकी मदद से रंगदारी न मिलने पर नोनी राणा द्वारा फायरिंग जैसी घटनाएं कराए जाने की बातें सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed