{"_id":"2fab3ffb9524f1b51aff3ed30b698929","slug":"yamunanagar-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है।
आरोपी बच्ची को खिलाने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन वर्षीय बच्ची अकसर पड़ोस में खेलने के लिए चली जाती थी। 28 सितंबर की सुबह करीब दस बजे उनके पड़ोस का रहने वाला युवक उनके घर आया।
आरोपी ने उनकी बच्ची को खिलाने की इच्छा जाहिर की। व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया। आधे घंटे तक जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं आया तो वह बच्ची को देखने के लिए उसके घर गई।
विज्ञापन
आरोपी के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई तो अंदर से उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजे को धक्का मार कर खोल दिया तो आरोपी उनकी बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में था। आरोपी मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस और जगाधरी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान लेकर बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
जगाधरी शहर थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
परमजीत कौर, एएसआई