फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,murder, handpump, street, mother, son,accused

मिट्टी उठाने के विवाद में कर दी पड़ोसी की हत्या

Wed, 17 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,murder, handpump, street, mother, son,accused
पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
 शांति कालोनी में गली में पड़ी मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के सिर में हैंडपंप की हत्थी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात से दस मिनट पहले आरोपी कस्सी लेकर पड़ोसी के पीछे भागा था। तब उसने घर में छिपकर जान बचाई थी। कुछ देर बाद बाहर आया तो आरोपी ने पीछे से हमला कर दिया। सदर थाना एसएचओ, सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पड़ोसी मां-बेटे पर हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शांति कॉलोनी निवासी विजेंद्र कुमार (58) रेलवे फाटक यमुना पुल के नजदीक जलजीरा की रेहड़ी लगाते थे। विजेंद्र की पत्नी कांति देवी ने बताया कि उसके पति ने घर में भराव के लिए मिट्टी मंगवाई थी। जो कि घर के सामने ही पड़ी थी। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह पति के साथ मिट्टी को ठीक करने में लगे थे। इस दौरान मिट्टी नाली में चली गई। उसका पति नाली से मिट्टी निकालने लगा। इसी दौरान उनका पड़ोसी रिंकू और उसकी मां वहां पहुंच गए। नाली में मिट्टी को लेकर आरोपी उनके साथ गाली गलौच करने लगे। इससे झगड़ा हो गया। वे उनसे बचकर घर में घुस गए और गेट बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसका पति विजेंद्र  घर से बाहर निकला तोे गेट के पीछे छिपे बैठे रिंकू ने हैंडपंप की हत्थी से उसके सिर पर वार कर दिया। वे उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सीन आफ क्राइम टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हैंडपंप की हत्थी और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने कांति देवी की शिकायत पर रिंकू और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांच बच्चों के सिर से उठा दूसरे पिता का भी साया
कांति देवी ने बताया कि विजेंद्र के साथ उसकी दूसरी शादी 2009 में हुई थी। पहले उसकी शादी पुराना हमीदा निवासी शिव मंगल के साथ हुई थी। शराब पीने के कारण उसकी वर्ष 2009 में मौत हो गई। शिव मंगल से उसके पांच बच्चे थे। पांच बच्चों के पालन पोषण के लिए उसके परिजनों ने उसकी शादी शांति कालोनी निवासी विजेेंद्र के साथ करवा दी थी। अब उसे भी पड़ोसी ने मौत के घाट उतार दिया। विजेंद्र की मौत से फिर पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला, उसे नहीं पता था वह मर जाएगा
विजेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रिंकू ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का झगड़ा है वह ऐसे ही निपटा लेंगे। लेकिन जब पुलिस ने उसे विजेंद्र की मौत के बारे में बताया तो वह हक्का बक्का रहा गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने विजेंद्र के सिर में हत्या के इरादे से वार नहीं किया था। उसे लगा की सिर में चोट थोड़ी ही लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed