फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,jewar,30 tole, women, 3 fir

महिला को बातों में फंसा उड़ा लिए तीस तोले जेवर

Mon, 22 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,jewar,30 tole, women, 3 fir
क्राइम - फोटो : amar ujala
 जगाधरी के जोहड़ीपुरा मोहल्ला में तीन युवकों ने एक महिला को शिकार बना कर सोने चांदी के तीस तोले जेवर और 50 हजार रुपये की नगदी ठग ली। घटना करीब ढाई माह पुरानी है, लेकिन छानबीन में लगी पुलिस ने अब तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 जोहड़ीपुर मोहल्ला निवासी सुदेश ने बताया कि दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ निम्मा का उनके घर आना जाना था। एक जून को नीरज अपने साथी गधौली निवासी अजय कुमार और ईशापुर कॉलोनी निवासी सन्नी के साथ उनके घर आया। वह घर पर अकेली थी। तीनों ने उसे बातों में उलझा लिया। इस बीच वह उनके लिए पानी लेने गई तो पीछे से उन्होंने अलमारी से सोने चांदी के 30 तोले जेवर ओर 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली। पानी पीने के कुछ देर बाद तक आरोपी उससे बातचीत करते रहे और फिर वहां से चले गए।
विज्ञापन


आरोपियों के जाने के बाद उसने अलमारी की जांच की तो वहां से जेवर और नगदी गायब मिले। जेवर की कीमत 4.85 लाख रुपये थी। उसने आरोपियों से इस बारे में बातचीत की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिर वे जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजीव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed