फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Five years imprisonment to the man guilty of snatching mobile phone from a girl

यमुनानगर: पैदल जा रही युवती से मोबाइल फोन छीनने के दोषी को पांच साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 14 Sep 2023 06:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 06:57 PM IST
सार

6 अक्तूबर 2021 को पुलिस को शिकायत दी गई थी। अब इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय निधि बंसल की कोर्ट ने सजा सुनाई है। जुर्माना ना देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Yamunanagar: Five years imprisonment to the man guilty of snatching mobile phone from a girl
court demo pic

विस्तार

हरियाणा के जगाधरी में युवती से मोबाइल छीनने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय निधि बंसल की कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। 

विज्ञापन


6 अक्तूबर 2021 को विजय नगर कॉलोनी निवासी प्रीति यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मॉडल टाउन में कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर सिखाती है। करीब 11 बजे वह सेंटर से पैदल घर जा रही थी। मोबाइल फोन की बैल बजने पर उसने मोबाइल ऑन किया और बात करने लगी।
विज्ञापन


रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक युवक पीछे से आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। तब पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने हमीदा निवासी हासिल उर्फ टुंडा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से प्रीति से छीना मोबाइल भी बरामद कर लिया था। कोर्ट ने इसी मामले में दोषी को सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed