फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Firing in garage of retired soldier, servant shot

Yamunanagar: सेवानिवृत्त फौजी के गैराज में फायरिंग, नौकर को लगी गोली, तीन नकाबपोशों ने तीन हवाई फायर किए

Sat, 29 Jul 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 09:48 PM IST
सार

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में हमलावर दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जिस नौकर को गाेली लगी है वह ठीक है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Yamunanagar: Firing in garage of retired soldier, servant shot
सेवानिवृत्त फौजी के गैराज में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में छोटी लाइन स्थित दुर्गा गार्डन में फौजी गैराज एवं वाशिंग सेंटर में बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली गैराज पर काम करने वाले नौकर के कंधे पर लगी। चार राउंड गोली चलाने के बाद बाइक सवार तीनों नकाबपोश वहां से फरार हो गए। गोली चलाने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


वहीं घायल नौकर कांसापुर निवासी रमन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गोली चलने के बाद डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए-वन, सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गैराज मालिकों ने गोली चलाने वालों की पहचान किए जाने की बात कही है। उनके ही जानकार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। ऐसे में उन पर शक जताया जा रहा है। वहीं पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन


गुरु नानकपुरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी जसबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसने दुर्गा गार्डन पर गैराज एवं वाशिंग सेंटर बनवाया था। इस गैराज में वह और उसका बेटा कमल बैठते हैं। शनिवार दोपहर वह अपने एक जानकार की शोक सभा में शामिल होने गया था। करीब सवार चार बजे उसके पास बेटे कमल का फोन आया कि गैराज पर किसी ने गोली चला दी है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसबीर के बेटे कमल ने बताया कि शनिवार को मौसम खराब था। गैराज में काम भी कम था। इसलिए वह समय निकाल कर गैराज के साथ लगती कोठी में अपने एक जानकार के पास बैठा था। एक के बाद एक उसने पटाखे बजने की कई बार आवाज सुनी तो वह देखने के लिए बाहर आया। उसने देखा की गैराज के अंदर से एक नकाबपोश बाहर की तरफ भाग रहा है। बाइक पर बैठ कर तीनों नकाबपोश वहां से फरार हो गए।


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी में दिख रहा है कि बाइक पर तीन युवक आते हैं। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मुंह ढका हुआ है। वह बाइक से उतरता है और कई राउंड फायर करता है। एक गोली नौकर रमन के कंधे में लगी। जब रमन को गोली लगी तो वह सोफे पर लेटा हुआ था। गोली चलाने वालों ने उसे कमल समझ लिया था। इसलिए उस पर फायर कर दिया। गाेली चलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से नौ और 32 एमएम की गोली के खोल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed