{"_id":"57bb4aa14f1c1bc21fd4f897","slug":"yamunanagar-civil-hospital-women-dilevery-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल यमुनानगर में सोमवार को एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो जाने पर महिला के परिजनों ने सिविल अस्पताल के नर्सों और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों देर शाम अस्पताल में हंगामा किया। मृतका के पति ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बयान दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक महिला के पति, आईटीआई हरबंशपुरा निवासी डिंपल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी कोमल को डिलीवरी पेन होने पर 21 अगस्त रात करीब 10:30 बजे यमुनानगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। 22 अगस्त सोमवार को दिन में ढाई बजे पेन बढ़ने पर पत्नी को डॉक्टर और नर्सें डिलीवरी रूम में ले गई। तकरीबन पौने तीन बजे लड़का हुआ। पांच बजे शाम हमें बताया गया कि कोमल को दस्त लगे हैं और उसे खून की कमी हो गई है। इसके बाद साढे़ पांच बजे नर्स ने बताया कि डिंपल की मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी की लाश को नर्स और डॉक्टर गुपचुप तरीके से पिछले दरवाजे के रास्ते से शवदाह गृह ले गए।
उन्होंने कोमल की मौत के लिए डाक्टरों को जिम्मेदार ठहराया। बाद में परिजन अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाने के लिए जाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें जाम लगाने से रोका और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। देर रात तक परिजन अस्पताल में डटे हुए थे।