{"_id":"69196ae2c6b38aec71007517","slug":"yamunanagar-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-jagadhri-police-register-case-against-unknown-car-driver-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जगाधरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जगाधरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर किया केस दर्ज
Sun, 16 Nov 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:40 AM IST
सार
संदीप को रिक्शे में जगाधरी के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने एंबुलेंस से संदीप को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया, पर वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 14 नवंबर की शाम जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी में सिटी मार्बल फैक्टरी के पास हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की विशाल कॉलोनी निवासी रोशनी देवी ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बड़ा बेटा संदीप कुमार पेंट का काम करता था। शुक्रवार की शाम संदीप घर से बाइक पर दवा व मजदूरी के रुपये लेने गया था। इस बीच विजय नगर कॉलोनी में सिटी मार्बल फैक्टरी के पास अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाते हुए संदीप की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सहित संदीप सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार चालक संदीप को कुचलते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने संदीप को रिक्शे में जगाधरी के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने एंबुलेंस से संदीप को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया, पर वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची बूड़िया चौकी पुलिस ने रोशनी देवी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संदीप का एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी कई साल से मायके रह रही है। संदीप मां, बहन व भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन