{"_id":"65536df17b194e07c00a5963","slug":"yamunanagar-a-young-man-sitting-on-a-bike-was-attacked-with-a-knife-13-times-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: ठेके के सामने बाइक पर बैठे युवक पर छूरी से किए 13 वार, वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: ठेके के सामने बाइक पर बैठे युवक पर छूरी से किए 13 वार, वीडियो बनाते रहे लोग
Tue, 14 Nov 2023 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवपुरी कॉलोनी के ही जग्गू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
युवक पर किए वार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर शहर के कांसापुर में शराब ठेके के सामने बाइक पर बैठे युवक पर आरोपी ने छुरी से अंधाधुंध वार कर दिए। आरोपी ने शिवपुरी कॉलोनी के अमन की गर्दन पर 13 वार किए। मौके पर खड़े लोग आरोपी द्वारा किए जा रहे हमले का मोबाइल से वीडियो तो बनाते रहे, लेकिन कोई भी उसे छुड़ाने के लिए आगे नहीं आया। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। युवक पर वार किए जाने के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
थाना गांधी नगर पुलिस को दीशिकायत में शिवपुरी कॉलोनी निवासी अमृत कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई अमन प्राइवेट ठेकेदार के पास काम करता है। कुछ दिन पहले उसके भाई अमन की शिवपुरी कॉलोनी निवासी जग्गू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से आरोपी उसके भाई से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
अमृत ने बताया कि सोमवार रात अमन कांसापुर रोड स्थित शराब के ठेके के पास बाइक पर बैठा हुआ था। इस दौरान जग्गू भी वहां आ गया। आरोपी ने आते ही अपनी पैंट से छुरा निकाला और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। जब उसके भाई ने अपने हाथ आगे किए तो आरोपी ने छूरी से उसकी अंगूलियां भी काट दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। लोगों ने उसे घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और अमन को अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
अमन के शरीर पर छूरी के दर्जनभर से अधिक निशान है। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जग्गू पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया।