{"_id":"5856d5ae4f1c1ba960c06251","slug":"yamuna-nagar-sim-mobile-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदी से मोबाइल व सिम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में कैदी से मोबाइल व सिम बरामद
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल एक बार फिर मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिलने से चर्चा में आ गया। सख्ती के बावजूद भी जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड कैदियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। शनिवार को भी चेकिंग के दौरान कैदी से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला जेल डीएसपी संजय बांगड ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को वह जेल में बंद कैदियों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने जेल के कैदी बुबका निवासी राहुल की जांच की, तो उसके पास से मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ। आरोपी ने मोबाइल जेब में छिपाकर रखा था। उन्होंने आरोपी से मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जगाधरी सिटी पुलिस ने आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि जिला जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिलने के दर्जनों केस सामने आ चुके हैं। इसी माह जेल प्रांगण में किसी ने पांच मोबाइल फोन फेंके थे। जिसके बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।