फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yamuna Nagar: Married woman dies after swallowing poisonous substance

Haryana: विवाहिता की जहरीला पदार्थ गटकने पर मौत, पति सहित चार पर मामला दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 06:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

यमुनानगर के पास सरावा गांव में बुधवार को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटका था। अंबाला में पोस्टमार्टम हुआ है। अस्पताल में मोर्चरी के बाहर शव ले जाने को लेकर मायके व ससुराल पक्ष आमने-सामने हो गए। पति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Yamuna Nagar: Married woman dies after swallowing poisonous substance
मृतका का पति के साथ फाइल फाेटो। शव ले जाने को लेकर बहस करते हुए मायके व ससुराल पक्ष के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी 30 वर्षीय विवाहिता निधि गर्ग की जहरीला पदार्थ गटकने से अपने ससुराल में मौत हो गई। निधि की शादी चार साल पहले यमुनानगर के सरावा गांव में हुई थी। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष वाले पहले जगाधरी अस्पताल और फिर पंचकूला ऑल केमिस्ट ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


पति के मौके से चले जाने पर मायके पक्ष ने विरोध जताया था और शव का अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाया। जहां मायके व ससुराल पक्ष शव ले जाने पर आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों में बहस भी हुई। आखिर में शव मायके पक्ष वाले अंबाला सिटी ले गए और वहीं संस्कार किया। 
विज्ञापन


मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने मौत के घाट उतारा। यमुनानगर के सढौरा थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता महिपाल की शिकायत पर पति विनय, सास रेखा रानी, जेठ अंकुर व जेठ विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईटी कंपनी में काम करती थी विवाहिता, पिता बोले: शक है कि खिलाया जहर 
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी विवाहिता के पिता महिपाल ने बताया कि उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। छोटी लड़की 30 वर्षीय निधि गर्ग की शादी वर्ष 2020 में यमुनानगर के सरावा गांव निवासी विनय जिंदल से हुई थी। बेटी व दामाद  दोनों अलग-अलग आईटी कंपनी में थे। शादी के कुछ समय के बाद ही पति विनय व जेठ अंकुर व सास रेखा रानी दहेज के लिए तंग करने लगे थे। कई बार मारपीट भी करते थे।

बताया कि 24 अप्रैल को समय 11 बजकर 15 बजे सुबह दामाद का फोन आया कि निधि की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसको लेकर शर्मा अस्पताल और फिर ऑल केमिस्ट पंचकूला लेकर जा रहा हूं। जैसे ही वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो बेटी को मृत घोषित कर दिया गया था। आरोप लगाया है कि उन्हें पूरा शक है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने के कारण जहरीली वस्तु खिलाकर बेटी ही हत्या की गई है। बिना बताए अस्पताल ले जाते रहे और गुमराह करते रहे। 

पंचकूला के सेक्टर-4 में दी थी पति के खिलाफ शिकायत 
शिकायत कर्ता पिता महिपाल ने बताया कि बार-बार तंग करने व मारपीट करने को लेकर  बेटी निधि ने पंचकूला के सेक्टर-4 थाने में शिकायत भी दी थी। हालांकि उस समय ससुराल पक्ष वाले समझौता कर अपने घर ले गए थे। बेटी के पास 11 माह का लड़का है। बेटी ने बताया था कि अभी भी ससुराल पक्ष वाले तंग करते हैं और बीच में दो लाख रुपये नकद भी दिए थे, ताकि बेटी का घर बसा रहे। फिर भी पति बार-बार पैसों की डिमांड करता था और बेटी के नाम से बैंक से लोन भी लिया हुआ है।


विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति, दो जेठ व सास पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ का सेवन से मौत हुई है।  -तरसेम एएसआई, जांच अधिकारी सढौरा थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed