फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, collage get marpit

कॉलेज के बाहर दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

Sun, 09 Apr 2017 12:25 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Sun, 09 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को मुकंदलाल नेशनल कॉलेज के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तितर बितर किया। वहीं झगड़ा की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रोफेसर डॉ. अजायबसिंह ने दोनों गुटों के छात्रों को अलग-थलग कर उन्हें शांत करवाया। झगड़े से कॉलेज में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर को कॉलेज के छात्र के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लाठियों व डंडों से खूनी संघर्ष हुआ। दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियों व डंडों से प्रहार किया। इस दौरान गांव नाचरौन निवासी पुष्पेंद्र, प्रिंस, सचिन गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि गांव पालेवाला निवासी शक्ति व अभिषेक भी घायल हो गए। इससे कॉलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील गर्ग ने बताया कॉलेज के बाहर कुछ छात्रों का आपस में झगड़ा हुआ है। जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जंाच पुलिस कर रही है। वहीं थाना रादौर प्रभारी ज्ञानसिंह गुर्जर ने बताया झगड़े में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों के ब्यान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed