{"_id":"582f49954f1c1b7c229012b7","slug":"yamuna-nagar-accident-palti-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कर पलटी वैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकरा कर पलटी वैन
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के विश्वकर्मा चौक पर टमाटर से लदी यूटीलिटी वैन डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गनीमत यह रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आई। सुबह छह बजे पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल करवाया।
राजस्थान के शाहपुरा निवासी हरी राम सैनी ने बताया कि वह टमाटर लोड कर यमुनानगर की सब्जी मंडी में जा रहा था। तड़के करीब ढ़ाई बजे उसकी आंखों में कार की लाइट लगी। इससे उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। इससे सड़क पर टमाटर फैल गए।
हादसे में टमाटर भी खराब हो गए और गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह क्रेन की मदद से गाड़ी को हटवाया गया और बचे हुए टमाटर मंडी में पहुंचाए गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस डिवाइडर पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। रात को डिवाइडर दिखाई भी नहीं देते हैं, जिससे हादसा हो जाता है।