फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wood smugglers tried to run over gadi on forest personnel in Yamunanagar

Yamunanagar: खैर तस्करों का दुस्साहस, वन कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, गाड़ी में मारी टक्कर, केस दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 06:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 06:30 PM IST
सार

पीछा करने के दौरान गाड़ी में टक्कर मारी गई। फिर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आरोपी गांव संधाए जंगल से खैर की लकड़ी काट तस्करी के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों की गाड़ी से 28.10 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है। एक नामजद समेत दो पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Wood smugglers tried to run over gadi on forest personnel in Yamunanagar
तस्करों से छुड़वाई हुई खैर की लकड़ी भरी गाड़ी के साथ में कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में बिलासपुर क्षेत्र में संधाए जंगल से खैर की लकड़ी काट कर ले जा रहे तस्करों ने वनकर्मियों की गाड़ी में न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त होने पर आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वन अधिकारी की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन


साढौरा के वन राजिक अधिकारी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की रात करीब सवा 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि संधाय के सरकारी जंगल में एक गाड़ी जाती दिखाई दी है। उन्होंने इसकी जानकारी वन दरोगा मानसिंह को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें उसके साथ वन रक्षक अजय कुमार, सुरमुख सिंह व अन्य को शामिल किया गया। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए संधाए जंगल की नाकाबंदी की। जब वे जंगल के अंदर गए तो उन्हें लकड़ी काटने व गाड़ी में लकड़ी लोड करने की आवाज सुनाई दी। जब वे आरोपियों के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी स्टार्ट कर ली और भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने वनकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गए। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया। इस दौरान गांव जामनावाला के पास दुस्साहस का परिचय देते हुए आरोपियों ने वन विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दी और फिर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस घटनाक्रम में वन विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भागते हुए एक आरोपी की पहचान गांव नगली 32 निवासी आलिम उर्फ अब्बदू के रूप में हुई। जब आरोपियों की गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर से खैर के 58 टुकड़े बरामद किए गए। वजन करने पर कुल 28.10 क्विंटल खैर निकली। बरामद खैर संधाए जंगल से काटी गई थी।


इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी आलिम को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वनकर्मियों के अनुसार वे स्विफ्ट गाड़ी में थे, जबकि आरोपी महेंद्रा की जीप पर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed