फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wildlife Inspector Suspended for Illegal Felling of Khair Trees; 3,253 Trees Cut Down in Yamunanagar

Haryana: खैर के पेड़ों की अवैध कटाई पर वन्य जीव निरीक्षक निलंबित, यमुनानगर के कलेसर क्षेत्र में 3253 पेड़ काटे

Sun, 24 May 2026 11:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 11:21 AM IST
सार

कलेसर क्षेत्र की जिम्मेदारी वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम के पास थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होना उनकी कार्य में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसके चलते हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
Wildlife Inspector Suspended for Illegal Felling of Khair Trees; 3,253 Trees Cut Down in Yamunanagar
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यमुनानगर जिले में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले में हरियाणा वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार के इंचार्ज वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन




वन विभाग को अखबारों और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई। समिति ने 4 मई 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें खुलासा हुआ कि क्षेत्र में करीब 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई हुई। इनमें 1473 नए और 1780 पुराने कटान के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि कलेसर क्षेत्र की जिम्मेदारी वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम के पास थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होना उनकी कार्य में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसके चलते हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पंचकूला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed