{"_id":"30c77934d5f618c6398c89b0f72f0202","slug":"two-dead-in-kapalmela-yamunnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाल मोचन मेले में दो श्रद्धालुओं की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपाल मोचन मेले में दो श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात को मेले में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से एक
विज्ञापन
महिला श्रद्धालु की मौत देर रात नहाते हुए सीढ़ियों से गिरने की वजह से
हुई। जिला लुधियाना के गांव जलाल दिवाल निवासी सुरिंद्र कौर (47) जब सरोवर
से स्नान करके बाहर आईं तो सीढ़ियों से चक्कर खाकर गिर पड़ीं। सुरिंद्र कौर
को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों
ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
कब्जे में पोस्टमार्टम करवा परिजनों सौंप दिया।
बेसुध हालत में मिला था व्यक्ति, हुई मौत
कपालमोचन मेले में रणजीतपुर मार्ग पर सड़क किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति बेसुद्ध हालत में मिला। व्यक्ति का उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की शिनाख्त जिला लुधियाना गांव लक्खा सिंह गांव निवासी राजा सिंह के रूप में हुई। वहीं मेला परिसर में महिंद्र नाम का श्रद्धालु मेला परिसर से बेहोश हालत में पाया गया, जिसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सर्दी से बिगड़ने लगी श्रद्धालुओं की हालत
सरोवर से स्नान करने के बाद और देर रात बढ़ती सर्दी की वजह से कई श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ने लगी। करीब दर्जन भर श्रद्धालुओं की बिगड़ती हालत को देखते हुए मेला प्रशासन ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल श्रद्धालुओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक श्रद्धालु की हालत बिगड़ने से उसे यमुनानगर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दी गई है।
सड़क किनारे खड़े वाहन से बाइक की टक्कर, गंभीर
गांव साढौरा निवासी सलीम रणजीतपुर से अपने गांव साढौरा की ओर जा रहा था। जब वह कपाल मोचन के नजदीक पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े वाहन से उसकी मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। जिससे सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तुरंत बिलासपुर लाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे तुरंत ट्रामा सेंटर रवाना कर दिया गया।