फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two cases of cyber fraud came to light in Yamunanagar

Cyber Fraud: दो लोगों को ऑनलाइन ठगी कर लगाई 71 हजार रुपये की चपत, एक से पिता के उपचार के नाम पर ऐंठे

Sun, 18 Jun 2023 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 09:33 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में साइबर क्राइम के 2 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। एक में 51 हजार तो दूसरे ने बीस हजार रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
Two cases of cyber fraud came to light in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर में पतंजलि में उपचार के नाम पर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक व्यक्ति के खाते से 51 हजार रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन हो गई। एसपी के आदेशों के बाद साइबर थाना क्राइम पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर लिए।

विज्ञापन

 

एसपी को दी शिकायत में शांति कॉलोनी के दर्पण आनंद ने बताया कि उसके पिता राजपाल काफी समय से बीमार हैं। 27 मई को उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह पतंजलि योगग्राम हरिद्वार से ओम प्रकाश बोल रहा है।

विज्ञापन


इसी दौरान में पिता की बीमारी को लेकर बातचीत हुई। ओम प्रकाश ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसके पिताजी को ठीक करवा देगा। इस पर 54 हजार रुपये खर्च आएगा। उसने आरोपी को पहले 20 हजार रुपये दे दिए। परंतु कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके पिता का उपचार शुरू नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो वह उन्हें धमकी देने लगा कि यदि रुपये के लिए दोबारा फोन किया तो उसे जान से मरवा देगा। उसने अपनी शिकायत बूड़िया चूंगी चौकी में दी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हुए। इसकी शिकायत उसने ऑनलाइन भी दर्ज करवा दी है। एसपी ने पुलिस को केस दर्ज करने को कहा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया।

 

खाते से हुई 51 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन

थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में कैंप के कुलवंत सिंह ने बताया कि 17 मई की शाम उसके एसबीआई के खाते से किसी ने 51 हजार रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन कर ली। यह पता लगने पर उसने तुरंत साइबर क्राइम के नंबर 1930 पर फोन किया था। साथ ही एसबीआई के कस्टमर केयर पर भी फोन किया था। इसे लेकर उसने अपने सभी दस्तावेज साइबर थाना में जमा करवा दिए थे। परंतु पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसने शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेशों पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed