फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested with Italian pistol in Yamunanagar

यमुनानगर: इटली की पिस्टल के साथ दो आरोपी काबू, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस में मुजफ्फरनगर से जालंधर ले जा रहे थे 

Tue, 26 Oct 2021 03:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर ( हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर ( हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 03:30 AM IST
सार

  • रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े जालंधर के रहने वाले आरोपी 
  • कोरियर के माध्यम से यह पिस्टल मुजफ्फरनगर से जालंधर पहुंचाने वाले थे
  • अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया 

विज्ञापन
Two accused arrested with Italian pistol in Yamunanagar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार गया है। जांच करने पर आरोपियों के पास से इटली मेड पिस्टल हुई है। आरोपी कोरियर के माध्यम से यह पिस्टल मुजफ्फरनगर से जालंधर पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को काबू कर अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया।  

विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार रविवार शाम को रोजमर्रा की तरह टीम ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन संख्या 04521 दिल्ली- अम्बाला एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। टीम कइस ट्रेन की जांच करने लगी। गाड़ी में बैठे दो युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस पर उनके पास से मेड इन इटली पिस्टल बरामद हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गैंगस्टर पपला: गुरु की मौत का बदला लेने के लिए पहलवान से अपराधी बना, फिरौती व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर जीआरपी थाने में जांच के लिए लेकर आ गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान इन दोनों युवकों की पहचान जालंधर निवासी ध्रुव नंदन व तरुण कुमार के रूप में हुई। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे जालंधर में वेटर का काम करते हैं और मुजफ्फरनगर से यह कोरियर उन्हें जालंधर पहुंचाना था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed