{"_id":"57d1b5234f1c1b96793172bf","slug":"tractor-gaurd-police-attack-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली से दो गार्डों को गिरा कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली से दो गार्डों को गिरा कुचलने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/खिजराबाद। खनन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉलियों को थाने ले जा रहे तस्करों ने विभाग के दो गार्डों को चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया। विभाग अधिकारियों ने तस्करों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया। मामले के बाद खनन तस्करों और विभागीय टीम में जमकर बहस हुई। विभागीय अधिकारियों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर खिजराबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कर्मचारियों की जान को खतरा पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, अवैध माइनिंग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
माईनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त शर्मा ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात के समय खनन जोन से अवैध माइनिंग होती है। खनन तस्कर भूडकलां-मांडेवाला मार्ग से होते हुए खनन सामग्री की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर वह बुधवार-वीरवार रात करीब सवा 12 बजे खनन रक्षक बलबीर सिंह, जयपाल, रमेश कुमार, प्रेमचंद व चालक सोमवीर को साथ लेकर भूडकलां मांडेवाला मार्ग पर पुल के नजदीक पहुंचे। यहां उन्होंने नाका लगाकर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। जांच के दौरान खनन सामग्री से भरा एक डंपर आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी चालक ने वाहन नहीं रोका और डंपर लेकर भाग निकला। इसके बाद खनन सामग्री (पत्थर) से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां आती हुई दिखाई दी। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर उनसे खनन सामग्री के दस्तावेज व रायल्टी की पर्ची मांगी गई। लेकिन आरोपी चालक दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों कब्जे में ले लिया। आरोपी चालकों सहित दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को थाने में ले जाने के लिए कर्मचारी जयपाल व रमेश ट्रैक्टर पर बैठ गए। आरोपी चालक जब ट्रैक्टर ट्रॉलियों को थाने की तरफ लेकर जाने लगे तो कुछ दूरी पर दोनों कर्मचारी ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
ओमदत्त का आरोप है कि खनन तस्करों ने दोनों कर्मचारियों को जानबूझ कर ट्रैक्टर से खींचकर नीचे गिराया और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद एक आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गया। मामले में खिजराबाद पुलिस ने आरोपी देवधर निवासी मोनू व भूडकला निवासी सुभाष का नामजद करते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283, 336, 353, 357, 183, 427 व माइनिंग एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
दूसरे चालक ने किया अभद्र व्यहवहार
घटना के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं खनन कार्यों से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर आ गए। विभागीय टीम ने दूसरे ट्रैक्टर चालक से बातचीत की। आरोप है कि चालक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयास किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने उनके साथ मारपीट की।
सड़क के बीच खनन सामग्री डाल भागे तस्कर
भूड़कला में खनन विभाग की टीम के आने की भनक लगते ही अवैध खनन में संलिप्त आरोपी खनन सामग्री सड़कों पर ही डालकर भागते नजर आए और बीच सड़क में सरकारी गाड़ी के सामने पत्थर रेत बजरी डालकर भाग गए। इसके अलावा कुछ वाहन चालक वाहनों समेत मुख्य मार्ग से खेत और लिंक मार्गों पर जाकर छुप गए। बताया जा रहा है कि टीम के जाते ही खनन तस्करों ने फिर से अवैध खनन शुरू कर दिया।
पहले भी हो चुके हैं अधिकारियों पर हमले
खनन तस्करों द्वारा विभागीय टीम या अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार या हमला करने का यह पहली घटना नहीं है। करीब दो साल पहले खनन तस्करों ने एक बड़े अधिकारी पर जानलेवा हमला किया था। फैजपुर, जाटांवाला, बल्लेवाला, दादुपुर हैड आदि ऐसी कई जगह हैं जहां सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमले हो चुके हैं।
माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करते हुए करीब छह लोगों पर जान को खतरे में डालने, सरकारी काम में आधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने व अवैध खनन करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया गया है। मौके से खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विरेंद्र सिंह राणा, एसएचओ, थाना खिजराबाद।
अवैध खनन रोकने के लिए दोबारा खोदी खाईं
खिजराबाद। वन विभाग द्वारा खोदी गई खाईं को अवैध खनन करने वालों द्वारा बंद कर दिया गया। इसकी सूचना पर थाना खिजराबाद प्रभारी की मौजूदगी में फिर से खाईं खोदी गई। बता दें कि अवैध खनन का काम करने वालों ने वन विभाग के रास्तों से अपने वाहन निकाल रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रास्तों पर खाईं खोदकर रास्ते बंद कर दिए गए थे। अगले ही दिन अवैध खनन का काम करने वालों ने रात को खाईं बंद कर दी और वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। इस पर वन विभाग की ओर से थाना खिजराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई। करीब एक सप्ताह बाद खिजराबाद थाना प्रभारी की मौजूदगी में अवैध खनन का काम करने वालों द्वारा खोदी गई खाई को दोबारा से खोद दिया गया और अवैध खनन का करने वालों के लिए रास्तों को बंद कर दिया गया।